हाल ही में रिलीज़ हुई नेटफ्लिक्स ऑरिजनल फिल्म ‘क्यूटीज़’ (Cuties) के एक पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बवाल हो रहा है। इस पोस्टर में एक 11 साल की लड़की को उत्तेजक डांस करते हुए दिखाया गया है, जिसपर यूज़र्स चाइल्ड सेक्स को बढ़ावा देने के आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा उस लड़की के पहने हुए कपड़ों को लेकर भी लोगों का गुस्सा फूट रहा है। सोशल मीडिया पर यूज़र्स इस फिल्म को बैन करने की मांग भी कर रहे हैं।
We're deeply sorry for the inappropriate artwork that we used for Mignonnes/Cuties. It was not OK, nor was it representative of this French film which won an award at Sundance. We’ve now updated the pictures and description.
— Netflix (@netflix) August 20, 2020
बवाल को बढ़ते देख नेटफ्लिक्स ने फिल्म का विवादित पोस्टर हटा दिया है। साथ ही नेटफ्लिक्स ने ट्वीटर पर एक पोस्ट कर इसके लिए माफी भी मांगी है। नेटफ्लिक्स ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर लिखा, “क्यूटीज़ में अनुचित आर्टवर्क के इस्तेमाल के लिए हम माफी मांगते हैं। यह सही नहीं था और न ही इसका फ्रांसीसी फिल्म से किसी भी प्रकार का संबंध है, जिसे सनडांस फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत किया गया था। हमने विवादित चित्र और विवरण बदल दिया है।”
its interesting to compare the french version of the cuties poster to the american version…
— kitti (@yeetdere) August 20, 2020
like the French version has more "kids having fun!" vibes, while the American version is just fucking…. gross.
I feel like the #Netflix marketing team has a lot to answer for. pic.twitter.com/c8QrX0EY75
नेटफ्लिक्स की फिल्म क्यूटीज़ फ्रांस की फिल्म है। फिल्म में सेनेगल की कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक लड़की सांस्कृतिक मुस्लिम परिवार में पैदा हुई है और वहीं उसकी परवरिश हुई है। लेकिन वह लड़की अपनी परंपराओं और रीति-रिवाज़ो को तोड़कर इंटरनेट की दुनिया में कदम रखना चाहती है और बेहतरीन डांसर बनना चाहती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब नेटफ्लिक्स की किसी फिल्म को लेकर विवाद हुआ है। इससे पहले ‘इंडियन मैचमेकिंग’ नाम के शो पर भी काफी विवाद हुआ था, जिसके ऊपर रंगभेद, नस्लवाद और लिंगभेद के आरोप लगे थे।



