बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फिल्ममेकर Aditya Chopra का आज जन्मदिन है। वो आज 49 साल के हो गए हैं। बता दे इंडस्ट्री में आदित्य को मिस्टर इंडिया भी कहा जाता है, क्योंकि वो मीडिया से कम मुखातिब होते हैं, जिसकी वजह से मीडिया वालों ने उन्हें यह नाम दिया है। बता दे Aditya ने अपने पिता Yash Chopra के विरासत को बखूबी संभाला है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 की फिल्म Dilwale Dulhaniya Le Jayenge से की थी यह फिल्म आज तक इंडस्ट्री की मोस्ट रोमांटिक फिल्म के नामों में सबसे पहले नंबर पर आती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आदित्य को मीडिया में छाए रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। लेकिन Rani Mukherjee के संग शादी और अफेयर की खबरों के कारण वह मीडिया में सुर्खियों की वज़ह बने थे। दरअसल रानी और आदित्य ने साल 2014 में इटली जाकर शादी रचा ली थी, जिसके बाद जब रानी ने अपनी शादी का खुलासा किया तो सभी लोग हैरान रह गए थे। बता दे रानी आदित्य की दूसरी बीवी है, क्योंकि Rani Mukherjee के चलते आदित्य ने अपनी पहली पत्नी को Divorce दे दिया था।
हम आपको बता दें रानी और आदित्य की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2008 में शुरू हो गई थी, इस जोड़ी ने लगभग 10 Films में एक साथ काम किया है और इसी वजह से दोनों के बीच में नजदीकियां आई थी। यह कपल अब एक बेटी का प्राऊड पैरंट्स है। रानी ने साल 2015 में एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने Adira Chopra रखा है। मीडिया में Adira की भी काफी कम तस्वीरें आती है, क्योंकि आदित्य नहीं चाहते कि उनके बच्चे मीडिया में सुर्खियों की वजह बने, वहीं फिलहाल रानी फिल्मों में लगातार काम कर रही है।