शादी की सालगिराह से पहले ही प्रियंका और निक के घर आया नया मेहमान, दोनों ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

0
555

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को जल्द ही एक साल पूरा होने वाला है। लेकिन उनकी शादी की सालगिराह से पहले ही एक नन्हें मेहमान ने उनके घर दस्तक दे दी है। इस नन्हें मेहमान की जानकारी निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। निक ने लिखा, “प्री ने आज सुबह मुझे बेस्ट सरप्राइज़ दिया है। हमारे नए पेट ‘जिनो द जर्मन’ से। जब से मैं उठा हूँ अपनी खुशी को काबू में नहीं कर पा रहा हूँ। अब जाकर पता चला कि आखिर ये सब चल क्या रहा है।”

निक और प्रियंका की फर्स्ट एनीवर्सरी 1 दिसंबर को है और इस खास अवसर से पहल ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को एक सरप्राइज़ गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपने पति को एक पप्पी गिफ्ट किया है। प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक और पेट की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक पपी निक के साथ मस्ती करता नज़र आ रहा है। इसके साथ ही प्रिंयका ने अपने पति निक जोनस को पहली सालगिराह की शुभकामनाएं भी है।

Image Source: Tweeted by @priyankachopra

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here