प्रधानमंत्री मोदी ने चीन से लगातार चल रहे विवाद के बीच संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ पर सोमवार देर रात को UNGA की एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 75 साल पहले युद्ध की भयावहता से एक नई आशा पैदा हुई मानव इतिहास में पहली बार पूरी दुनिया के लिए एक संस्था बनाई गई। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के संस्थापक हस्ताक्षरकर्ता के रूप में भारत उस महान दृष्टिकोण का हिस्सा था। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि हम पुरानी संरचनाओं के द्वारा आज की चुनौती के साथ नहीं लड़ सकते। व्यापक सुधारों के बिना संयुक्त राष्ट्र पर विश्वास का संकट है। भारत लगातार सुरक्षा परिषद के विस्तार की मांग कर रहा है और कई देश भी इसके समर्थन में है।
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ” इसने भारत की वसुधैव कुटुंबकम के दर्शन को प्रतिबिंबित किया है। जो दुनिया को एक परिवार के रूप में देखता है। संयुक्त राष्ट्र के कारण आज हमारी दुनिया एक बेहतर जगह है। हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने शांति और विकास के लिए काम किया और संयुक्त राष्ट्र के झंडे के तले उसके शक्ति अभियानों में योगदान दिया। इसमें भारत में अग्रणी रहकर भी अपना योगदान दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पर यह भी कहा आज हम जो घोषणाएं या कार्य कर रहे हैं। उन्हें स्वीकार किया जा सकता है। हालांकि संघर्ष को रोकने, विकास को सुनिश्चित करने, जलवायु परिवर्तन, असमानता घटाने और डिजिटल प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने जैसे मुद्दों पर अभी भी हमें काम करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन घोषणाओं और कार्यों के तहत खुद संयुक्त राष्ट्र के सुधार की आवश्यकता भी है। हम पुरानी संरचनाओं के साथ आज की चुनौती से नहीं लड़ सकते। व्यापक सुधारों के बिना संयुक्त राष्ट्र के विश्वास का संकट है।
तत्कालिक सूची के मुताबिक, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों पहले दिन की डिजिटल चर्चा को संबोधित करेंगे। अमेरिका संयुक्त राष्ट्र का मेजबान देश है और इस साल ट्रंप एकमात्र वैश्विक नेता होंगे जो डिजिटल उच्च स्तरीय सभा को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहकर संबोधित करेंगें। मोदी 26 सितंबर की सुबह आम चर्चा को संबोधित कर सकते हैं
Image Source: Tweeted by @BJP4India