आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में कृषि से जुड़ी हुई कई प्रमुख बातों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कृषि की पढ़ाई कर युवा अपने आसपास के किसानों को उनसे जुड़ी बातें समझाएं!… इससे किसानों को फायदा होगा, करीब 1 साल पहले हमें कोरोनावायरस में पता चला था।अब वैक्सीन की रिसर्च होने लगी है लेकिन लापरवाही घातक है।”
पीएम ने महर्षि अरविंद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आज हम आत्मनिर्भर भारत की बात कर रहे हैं तब महर्षि अरविंद बहुत याद आते हैं। उन्होंने खुद की क्षमता पर भरोसा करने की बात कही!… अरविंदो ने विदेशों से सीखने का विरोध नहीं किया, यही आत्मनिर्भर भारत की वोकल फॉर लॉकल की भावना है। अरविंदो कहते थे कि राज्य की शिक्षा स्टूडेंट के दिल और दिमाग की ट्रेनिंग होनी चाहिए।उन्होंने शिक्षा की जो बात कही थी वह आज हम नई शिक्षा नीति के माध्यम से कर रहे हैं।”
Discussing a wide range of topics during #MannKiBaat. https://t.co/cWsL7Z3a9w
— Narendra Modi (@narendramodi) November 29, 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा, “कल गुरु नानक देव जी का 551 वा प्रकाश दिवस मनाएंगे। दुनिया भर में उनके संदेश सुनाई देते हैं। वे कहते थे कि सेवक का काम सेवा करना है। बीते सालों में सेवा करने के कई मौके आए और गुरु साहब ने हमसे कई सेवाएं ली। गुरु साहब की कृपा रही कि उन्होंने मुझे सेवा के लिए करीब से जोड़ा कच्छ के लगभग गुरुद्वारे की मरम्मत कराई गई। इसकी यूनेस्को में भी तारीफ की, इस गुरुद्वारे में असीम शांति मिलती है।”
Tomorrow we shall celebrate the birthday of Guru Nanak Dev Ji. His influence is clearly visible in the entire world. From Vancouver to Wellington, from Singapore to South Africa, his message reverberates all around: PM Modi during #MannKiBaat pic.twitter.com/ZBIB4OxQdw
— ANI (@ANI) November 29, 2020



