दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता रजनीकांत करेंगे राजनीतिक पार्टी लॉन्च, 31 दिसंबर को होगी घोषणा

तमिल फिल्मजगत के मशहूर अभिनेता रजनीकांत अब राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। आज उन्होंने अपनी पार्टी को लेकर घोषणा की। यह बताया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा 2021 जनवरी में होगी,जिसके बाद यह ऐलान हो जाएगा कि पार्टी की ओर से कौन मुख्यमंत्री का उम्मीदवार होगा?

0
615
चित्र साभार: ट्विटर @rajinikanth

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत अब राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। यह बताया जा रहा है कि वे बहुत जल्द वह अपनी पार्टी बना सकते हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्विटर पर कहा, “वे अगले साल जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया इसके बारे में 31 दिसंबर को आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी… हम आपको बता दे अगले साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने सोमवार को अपने फ्रेंड क्लब के राजनीतिक विस्तार रजनी मक्कल मंन्द्रम के जिला सचिव से मुलाकात की थी और अपने राजनीति में आने के बारे में चर्चा भी की थी।

रजनीकांत ने लगभग 1.5 घंटे तक बात की।थुथुकुडी के जिला सचिव ए जे स्टालिन ने कहा, “अधिकांश पदाधिकारी चाहते थे कि 2021 के विधानसभा चुनावों में वह चुनाव लड़ें, लेकिन हम उन्हें उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहते हैं।” अक्टूबर में संयुक्त राज्य अमेरिका में 2016 में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। कोरोनावायरस के कारण उनके डॉक्टर ने उन्हें राजनीति में ना आने को कहा था। रजनीकांत ने पहली बार दिसंबर 2017 में राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा की थी लेकिन उसके बारे में कोई भी ठोस बात नहीं बताई थी। मार्च 2020 में रजनीकांत ने कहा था कि वह अपनी पार्टी की कमान संभालेंगे लेकिन वे यह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कोई और बने।

हम आपको बता दें रजनीकांत से पहले भी तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए बहुत सारे लोग राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। जिसमें जयललिता, करुणानिधि, कमल हस्सन, विजयकांत,सूरत कुमार तथा करुणास शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here