जम्मू कश्मीर में देश के जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे पीएम मोदी नरेंद्र मोदी, राजौरी जिले के नौशेहरा में भारतीय जवानों का बढ़ाएंगे उत्साह

साल 2021 की दीपावली भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के राजौरी में मनाएंगे। यहां पर पीएम मोदी भारतीय सैनिकों के साथ दिवाली मना कर उनके उत्साह को बढ़ाएंगे। उनके दौरे को लेकर सैनिकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

0
291

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार अपनी दीपावली को खास कर देते हैं। पिछले 7 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ही भारत के प्रमुख त्योहारों को भारतीय सेना के साथ मनाया है। कल दीपावली है और बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी कल के त्यौहार को भारतीय जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री दीपावली पर जम्मू संभाग के राजौरी जिले के नौशहरा आ रहे हैं। दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार भारत के पीएम मोदी दीपावली पर नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले नौशहरा ब्रिगेड में आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर सुरक्षा प्रबंधों को और ज्यादा पुख्ता किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर राजोरी नियंत्रण रेखा की सुरक्षा संभालने वाले सैनिक काफी उत्साहित हैं और पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

2020 में जैसलमेर में टैंक पर सवार हुए थे PM Modi

पीएम मोदी ने जैसलमेर के लौंगेवाला पोस्ट पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ 2020 की दीवाली मनाई थी। उन्होंने इस दौरान टैंक की सवारी भी की थी। पीएम मोदी ने देशवासियों की तरफ से राष्ट्र रक्षा में जुटे जवानों और उनके परिवारों को नमन किया था।उन्होंने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जवानों के लिए देशवासियों का प्यार लाए हैं। मेरी दीवाली तो अपनों (जवानों) के बीच ही पूरी होती है, इसलिए इस बार मैं यहां आया हूं… मैं आपके लिए मिठाई लेकर आया हूं, जिसमें आपको देश की हर मां की हाथ की मिठास को महसूस करेंगे। तब पीएम मोदी ने कहा था कि यदि हमें आजमाने की कोशिश की गई तो प्रचंड जवाब दिया जाएगा। भारत आतंकवाद पर किसी कीमत में समझौता नहीं करेगा। भारत आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मारता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here