मानहानि के मुकदमे के बाद अपना बयान वापस लेने को तैयार हुई पायल घोष, इंटरव्यू के दौरान रिचा चड्ढा पर लगाए थे आरोप

पायल घोष ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अनुराग में उनसे कहा था कि रिचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल जैसी एक्ट्रेस उनके साथ सहज है। इस पर रिचा चड्डा ने पायल घोष पर मानहानि का मुकदमा कर दिया जिसके बाद अब पायल घोष अपने बयान को वापस लेने के लिए तैयार है।

0
521

बॉलीवुड लगातार नए मामलों में फंसता जा रहा है पहले सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला उसके बाद ड्रग्स मामला और अब स्त्रियों के सम्मान के साथ खेलने का मामला। इन सभी मामलों को लेकर लगातार बॉलीवुड पर और बॉलीवुड के अभिनेताओं तथा फिल्म निर्माताओं पर नए आरोप लगने शुरू हो गए हैं कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस रिचा चड्डा का नाम लेते हुए पायल घोष ने कहा था कि अनुराग कश्यप ने मुझसे कहा था कि रिचा चड्डा, हुमा कुरैशी तथा माही गिल जैसी एक्ट्रेस मेरे साथ सहज है। इसके बाद रिचा चड्ढा ने पायल पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय ले लिया। सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई और वकील नितिन ने बताया कि पायल अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांगने के लिए तैयार है, जिस पर अदालत ने उनसे रिचा चड्ढा के वकील से बात करके इस मामले को सेटल करने को कहा और इसकी रिपोर्ट सोमवार तक पेश करने की बात भी कही गई।

अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी लेकिन एक बात तय हो चुकी है कि पायल घोष अब रिचा से माफी मांगने के लिए और अपने बयान को वापस लेने के लिए तैयार है।

इससे पहले सोमवार सुबह जो सुनवाई हुई थी उस दौरान कोर्ट ने अभिनेत्री पायल घोष के वकील नितिन से यह पूछा था कि क्या एक्ट्रेस माफी मांगेगी? इस पर वकील ने जवाब दिया था कि पायल ने रिचा चड्डा के बारे में बातें मासूमियत में कही थी और वह रिचा की फॉलोअर है! उन्होंने कहा कि वे देर रात मुंबई से लौटी है इसीलिए अदालत इस मामले का फैसला थोड़ी देर में दे!.. इस पर कोर्ट ने उन्हें बुधवार दोपहर 3:00 बजे तक का समय दिया अपना जवाब दाखिल करने के लिए। अदालत के सामने इस पूरे इंटरव्यू की CD भी प्रस्तुत की गई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कमाल आर खान की वकील मनोज गडकरी से पूछा क्या उनके क्लाइंट माफी मांगेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह देश से बाहर रहते हैं और उन्हें इसका जवाब देने के लिए कुछ समय चाहिए। इस पर अदालत ने उन्हें सोमवार तक का समय दे दिया है। एक्ट्रेस रिचा चड्डा ने इस पूरे मामले पर पायल घोष के खिलाफ एक करोड़ 10 लाख रुपए का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। क्योंकि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पायल ने उनके नाम को अपमानजनक ढंग से पेश किया था। 6 अक्टूबर को इसकी सुनवाई होनी थी लेकिन मुख्य आरोपी पायल घोष कोर्ट में मौजूद नहीं हुई, जिसके बाद अदालत ने 7 अक्टूबर तक के लिए इस मामले को टाल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here