भारत एक ऐसा देश है जहां नारी का सम्मान होता है। भारतीय संस्कृति में गंगा, गाय और भूमि को भी माता कहा जाता है। अर्थात एक स्त्री का इतना सम्मान विश्व भर की किसी संस्कृति में नहीं है। लेकिन फिर भी हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो बार-बार समाज को कलंकित करने का प्रयास करते हैं। कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक युवती का बलात्कार हुआ था जिसने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। शिवसेना की राज्यसभा सांसद उनका चतुर्वेदी ने इस पूरे मामले पर केंद्रीय महिला बाल विकास कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले में कहा है, “केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी चिंताजनक है!”रेप पीड़िता की मृत्यु पर प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,” उत्तर प्रदेश की सांसद, जो महिला और बाल विकास कल्याण मंत्री भी हैं, उनकी चुप्पी चिंताजनक है। उम्मीद है उनको ख़बर की जानकारी मिल गयी होगी और उन्होंने सख़्त कार्यवाही का आदेश भी issue कर दीया होगा।”
उत्तर प्रदेश की सांसद, जो महिला और बाल विकास कल्याण मंत्री भी हैं, उनकी चुप्पी चिंताजनक है।
उम्मीद है उनको ख़बर की जानकारी मिल गयी होगी और उन्होंने सख़्त कार्यवाही का आदेश भी issue कर दीया होगा। https://t.co/GBtU2Uf3QR— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) September 29, 2020
प्रियंका ने लिखा कि दर्दनाक हैवानियत की हदों को पार करने वाली यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सभी आरोपियों को सख्त सजा मिले। यह सरकार से मांग है बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। शिवसेना नेता ने इसी के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पर भी तंज कसा प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ” सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर आज राज्यपाल से मिलेंगे। कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस के बारे में आपत्तिजनक बयान बाजी करने वाली महिला की लड़ाई में भी आगे आए थे। उम्मीद है 19 साल की बिटिया के बारे में भी कुछ कहेंगे।”
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, महाराष्ट्र से राज्य सभा सांसद, कल एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स लेकर, आज राज्यपाल से मिलेंगे.. कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस के बारे में आपत्तिजनक बयानबाज़ी करने वाली महिला की लड़ाई में आगे आए थे, उम्मीद है इस १९ साल की बिटिया के बारे में भी कुछ करेंगे। https://t.co/GBtU2Uf3QR
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) September 29, 2020



