देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार सरकार से यह आस लगाई जा रही थी कि जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी कर दी जाए। इसी बीच दीपावली से ठीक 1 दिन पहले भारत की जनता को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दे दिया गया। बताया जा रहा है पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹10 केंद्र सरकार की ओर से कम कर दिए गए हैं। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। कई राज्यों ने भी केंद्र सरकार के ऐलान के बाद वैट (Value added Tax) में कटौती की है।
भारत सरकार की ओर से सभी राज्यों से वेट कम करने की अपील भी की गई है। केंद्र सरकार की अपील के बाद भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश, असम में पेट्रोल डीजल पर वैट में 7-2 प्रति लीटर की भारी कटौती कर दी है। केंद्र के पांच और 10 रूपये मिलाकर पेट्रोल डीजल 12 रूपये सस्ते हो गए हैं… वही आपको बता दें असम गुजरात कर्नाटक गोवा मणिपुर त्रिपुरा में डीजल पर 17 रूपये तक कम किए गए हैं। वही पेट्रोल भी 12 रूपये सस्ता हो गया है। आपको बता दें रेट कम करने की शुरुआत सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित असम में हुई। और असम की इस शुरुआत के बाद देर रात तक कुल 11 राज्यों ने वैट की दरों में कटौती की और पेट्रोल डीजल के दाम कम हो गए।
किस राज्य में कितने कम हुए दाम?
- उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर 7-2 रुपए घटाए हैं।
- असम, गुजरात, कर्नाटक, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा ने 12 रुपए पेट्रोल और 17 रुपए डीजल पर घटाए है।
- उत्तराखंड ने पेट्रोल पर 2 रुपए कम किए हैं।
- बिहार में पेट्रोल 1.30 रुपए और डीजल 1.90 रुपए VAT कम किया है।



