भारत में व्हाट्सएप के लगभग 40 करोड़ यूजर हैं। भारत में बहुत कम ऐसे लोग होंगे जो व्हाट्सएप का प्रयोग ना करते हैं। भारत में रहने वाले प्रत्येक परिवार में कम से कम एक से दो व्यक्ति तो व्हाट्सएप का प्रयोग करते ही हैं। लेकिन हम अब आपको एक खुशखबरी देने जा रहे हैं फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्स एप को भारत में पेमेंट सेवा शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने व्हाट्सएप पर को हरी झंडी दे दी है। लेकिन शर्त यह रखी गई है कि यह योजना अभी केवल दो करोड़ यूजर को दी जाएगी। भारत में व्हाट्सएप पर की मंजूरी मिलने के बाद फोन पर Google pay, amazon.pay, Patym जैसे एप्स के लिए मुसीबत बढ़ जाएगी। क्योंकि व्हाट्सएप पर लेनदेन शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब किसी भी व्यक्ति को पेमेंट करने के लिए अलग-अलग ऐप नहीं रखने होंगे।
व्हाट्सएप पर केवल एनपीसीआई की हरी झंडी का इंतजार कर रहा था। नए नियम के तहत सिंगर थर्ड पार्टी ऐप खोलें यूपीआई लेन-देन का अधिकतम 30 फ़ीसदी ही होगा। सरकार ने यह फैसला यूपीआई में किसी ऐप के एकाधिकार को रोकने के लिए दिया है। एनसीपीआई ने हाल ही में कहा था कि भारत में अब हर महीने 2 अरब यूपीआई ट्रांजैक्शन हो रहा है। हम आपको बता दें भारत में व्हाट्सएप पेमेंट 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। अगर आपके व्हाट्सएप में पहले से इस तरह का कोई ऑप्शन मौजूद है तो आप इसे यूज कर सकते हैं। नहीं तो व्हाट्सएप को अपडेट करने के बाद आपके सामने इस प्रकार का ऑप्शन उपस्थित होगा। व्हाट्सएप पर पेमेंट यूज़ करने के लिए आपके पास डेबिट कार्ड होना आवश्यक है। क्योंकि यह यूपीआई को सपोर्ट करता है। इसके बाद आप अपने सभी डिटेल्स फिल करेंगे। और आपका व्हाट्सएप पर मेंट शुरू हो जाएगा।



