नई दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने ही दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले एक युवक को भारी पड़ गया। विरोध करने वाले व्यक्ति को वहाँ मौजूद लोगों की भीड़ ने पीट दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली के बाबरपुर (babarpur) इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक सीएए को वापस करने की मांग करते हुए इसके विरोध में नारे लगाने लग गया। उसे ऐसा करते देख वहाँ मौजूद भीड़ ने उसे पीटना शुरू कर दिया।इसी बीच अमित शाह ने सिक्योरिटी को उसे सही सलामत बाहर ले जाने का इशारा किया।
यहाँ अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार (babarpur) कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CAA लेकर आए लेकिन राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही है। दिल्ली में दंगे कराए, लोगों को उकसाया, भड़काया, गुमराह किया, बसें जला दीं, लोगों की गाड़ियां जला दीं। ये लोग फिर से आए तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती है।”
अमित शाह ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि, -“8 फरवरी को दिया आपका एक वोट बीजेपी प्रत्याशी को तो जिताएगा ही, साथ ही देश और दिल्ली को सुरक्षित करेगा और शाहीन बाग की घटनाओं को रोकने का भी काम करेगा।”
Image Source: Tweeted by @AmitShah



