5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास हो गया है। इसके बाद अब बहुत तेजी के साथ मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है। ट्रस्ट के हवाले से यह बात सामने आई है कि अब विदेशी लोग भी भारत आकर भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य देखना चाहते हैं। अयोध्या के बारे में जानना चाहते हैं। इसीलिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की यात्रा को यादगार बनाने के लिए एक ऊंचे प्लेटफार्म को तैयार कराया है। जिस पर खड़े होकर श्रद्धालु मंदिर में हो रही गतिविधियों को देख सकेंगे। साथ ही साथ यहां पर एक सेल्फी प्वाइंट को भी बनवाया गया है।
यह अनुमान लगाया जा रहा है भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण में जनवरी 2024 तक का समय लगेगा। लगभग 40 महीने के भीतर मंदिर को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अयोध्या आने वाले भक्तों को राममय बनाने और उन्हें राम भक्ति से जुड़ने के लिए अयोध्या की प्रसिद्ध पीठ तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी के संयोजन में वरिष्ठ फाउंडेशन ने एक अनूठी मुहिम शुरू की है। जिसके अनुसार जो भी व्यक्ति अयोध्या आएगा उसे हनुमान चालीसा भेंट की जाएगी। यह माना जा रहा है कि अयोध्या के मंदिर में पौराणिकता और आधुनिकता का समावेश होगा। इस मंदिर में सिक्योरिटी कंट्रोल रूम, सिक्योरिटी क्लॉक, पब्लिक लाइब्रेरी और भगवान के प्रसाद वितरण स्थल इस साल ही निर्मित किए जाएंगे।



