जब भी आप किसी व्यक्ति पूछेंगे कि लंदन किस तरह जाया जा सकता है? तो वह आपको सलाह देगा कि आपको दिल्ली से लंदन जाने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल करना होगा, लेकिन अब आपके लिए यह रास्ता और भी सरल हो चुका है! गुड़गांव के एक निजी ट्रैवलर कंपनी ने 15 अगस्त के मौके पर एक बस सर्विस लॉन्च की है, जिसका नाम है बस टू लंदन। इस बस के जरिए आप 70 दिनों में दिल्ली से लंदन पहुंच सकते हैं और यह पूरा सफर सड़क के रास्ते से होगा।
इस सफर के दौरान आपको 18 अन्य देशों से होकर गुजरना होगा। इन देशों में भारत, म्यांमार, थाईलैंड, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और यूनाइटेड किंग्डम शामिल है। इस यात्रा की टिकट की कीमत 15 लाख रूपये होगी! एडवेंचर ओवरलैंड नाम की कंपनी यह सुविधा आपको उपलब्ध करा रही है। यह पूरी यात्रा लगभग 20000 किलोमीटर की होगी। इस यात्रा को तय करने वाले यात्रियों के लिए बस की तरफ से ही पांच सितारा होटल भी बुक किए जाएंगे तथा रहने खाने की उचित व्यवस्था भी की जाएगी।



