भारत के महामहिम राष्ट्रपति शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश दादर व हवेली में थे। उन्होंने इस केंद्र शासित प्रदेश की प्रशंसा भी की और प्रशंसा का कारण था दादर व हवेली का एक जिला है जिसमें सबसे ज्यादा सोलर पैनल का प्रयोग किया जाता है। राष्ट्रपति महोदय ने केंद्र शासित प्रदेश के बारे में कहा,’संघ राज्य-क्षेत्र के उत्साहपूर्ण प्रयासों से अब दीव शहर भारत का ऐसा पहला नगर बन गया है, जो दिन के समय अपनी ऊर्जा की शत-प्रतिशत जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी कर रहा है। दीव में पर्यटकों की विशेष पसंद वाली अनेक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मुझे प्रसन्नता है कि दीव जिले में भी, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।’
किस केंद्र शासित प्रदेश के जिले दीव में पहले पानी और बिजली के लिए गुजरात सरकार का सहयोग लिया जाता था और यहां पर बाद में सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया। 2018 में दी में बिजली की डिमांड 7 मेगावाट तक थी और सोलर प्लांट लगाने के बाद करीब 10.5 मेगावाट बिजली का उत्पादन सौर ऊर्जा से किया जाने लगा। सोलर पैनल के प्रयोग से यहां के लोगों को बहुत राहत मिली है। लोगों के 12 फ़ीसदी तक बिल कम हो चुके हैं। 2 साल पहले संयुक्त राष्ट्र ने सौर ऊर्जा के बेहतरीन काम करने को लेकर भारत की सराहना भी की थी और सन 2015 में केरल का कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित कर दिया गया। इसी के साथ ही यह विश्व का सबसे पहला ऐसा एयरपोर्ट बना।



