जानिए बाजपेई जी के निजी सचिव द्वारा लिखित पुस्तक के बारे में, पुस्तक में किए गए हैं बड़े खुलासे

वाजपेई जी के संस्मरण "बाजपाई द इयर्स डेट चेंज इंडिया" का विमोचन हो चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 96 वी जयंती पर आयोजित समारोह में शक्ति सेना ने उन पर लिखी 300 पेज की पुस्तक का विमोचन किया था। इस पुस्तक में उन्होंने कई बड़े खुलासे भी किए हैं।

0
619

25 दिसंबर को प्रतिवर्ष अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाता है। शुक्रवार को पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की 96 वी जयंती थी उनकी जयंती के उपलक्ष्य कार्यक्रम में शक्ति सिन्हा ने उन पर लिखी 300 पेज की पुस्तक “वाजपेई इयर्स डेट चेंज इंडिया” का विमोचन किया। उन्होंने अपनी इस पुस्तक में लिखा है कि 40 मिनट के बस के सफर में हर कोई प्रधानमंत्री अटल बिहारी के साथ उनके बराबर वाली सीट पर बैठना चाहता था और उन से थोड़ी बात करना चाहता था इसीलिए हर किसी को थोड़ी थोड़ी देर के लिए उनके बगल में बैठने का मौका दिया जा रहा था। ऐसे में कपिल देव ही अकेले शख्स थे जो सबसे विनम्र थे और दूसरे व्यक्ति की बारी आते ही तुरंत सीट से हट गए। जबकि कुछ लोगों को तो उनके निजी सचिव को लगभग हाथ पकड़ कर ही हटाना पड़ा था। उनका कहना है कि अब उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनमें से कई लोग इस दुनिया में ही नहीं है।

सेना ने अपनी पुस्तक में देवानंद के बारे में कहा है कि उनके पाकिस्तान में अत्याधिक प्रशंसक है। सदा ए सरहद बस जब सीमा के पार पहुंची तो भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री वाजपेई और नवाज शरीफ गले मिले। देवानंद के उनके पास में ही खड़े थे लाहौर की यादों में खोकर वहाँ का जिक्र करने लगे। वह उस समय के किस्से सुनाने लगे जब लाहौर से मुंबई आए थे। सिन्हा ने बताया कि उनके किस्से आगे भी जारी रहते अगर वह उन्हें धीरे से अपने साथ खींच कर लाये होते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here