बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। इससे पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, लेकिन अब यह फिल्म अपने टाइटल के कारण करणी सेना के निशाने पर आ गई है। बीते दिनों करणी सेना ने एक बयान जारी करते हुए अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माता निर्देशक को इस बात की चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने करणी सेना की बात नहीं मानी तो फिर निर्माता-निर्देश अपनी फिल्म का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।दरअसल करणी सेना को अक्षय कुमार की फिल्म के नाम से काफी आपत्ति है, जिसके लिए उन्होंने कुछ शर्ते फिल्म के निर्माताओं के सामने रखी है। अगर निर्माता उसे मान लेते हैं, तो करणी सेना इस फिल्म के रिलीज में किसी प्रकार की अड़चन पैदा नहीं करेगी।
खबरों के अनुसार करणी सेना का मानना है कि यह फिल्म महाराजा पृथ्वीराज चौहान के जिंदगी पर आधारित है। खुद डायरेक्टर इस बात को मान चुके हैं। फिर फिल्म का नाम सिर्फ पृथ्वीराज क्यों है? अगर यह फिल्म किसी के सम्मान में बनाई गई है, तो फिल्म का नाम पूरा महाराजा पृथ्वीराज चौहान होना चाहिए। इसके साथ ही करणी सेना ने यह भी कहा कि फिल्म के रिलीज से पहले इसका एक प्रीमियर करणी सेना के कार्यकर्ताओं के लिए होना चाहिए। अगर फिल्म में कुछ गड़बड़ गलतिया होंगी, तो कार्यकर्ता द्वारा पहले बता दिया जाएगा।
हम आपको बता दें करणी सेना ने धमकी देते हुए यह भी कहा है कि अगर फिल्म निर्माता उनकी सलाह नहीं मानते हैं, तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। करणी सेना ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का उदाहरण देते हुए कहा कि जो हाल पद्मावत का हुआ था, वह हाल पृथ्वीराज का भी हो सकता है। इसलिए निर्माता-निर्देशक को सभी चीजें ध्यान में रखकर आयोजित करनी होगी। बता दे अभी तक फिलहाल अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माता निर्देशक द्वारा इस मामले पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।



