अपने बयानों के कारण हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना ने पटाखों पर बैन लगाने वालों पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि दीपावली आने के समय पर बहुत सारे लोग सुप्रीम कोर्ट जाते हैं और पटाखों पर बैन लगाने की अपील करते हैं। देश का एक बहुत बड़ा वर्ग हमेशा ही हिंदू त्योहारों के खिलाफ खड़ा रहता है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सद्गुरु का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पटाखों से जुड़ी अपनी बचपन की यादों को शेयर करते नजर आ रहे हैं। सद्गुरु के इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने एक पोस्ट भी लिखी है।
इसके अलावा कंगना ने दिवाली पर पटाखों पर बैन लगाने की अपील करने वालों का मजाक भी उड़ाया है। कंगना रनौत ने अपने पोस्ट के जरिए कहा है कि पटाखों पर बैन लगाने की मांग करने वाले लोगों को पटाखों के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए दिवाली पर तीन दिनों के लिए कारों का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। कंगना रनोत ने पोस्ट में लिखा, ‘दिवाली के सभी पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सही जवाब, जब आप अपने ऑफिस जाएं तो तीन दिनों तक कारों का इस्तेमाल न करें’। सद्गुरु की तारीफ करते हुए कंगना रनौत ने आगे लिखा, ‘यह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने लाखों पेड़ लगाकर हरित आवरण का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।’ सोशल मीडिया पर कंगना की यह टिप्पणी बहुत तेजी के साथ वायरल हो रही है।
Concern about air pollution is not a reason to prevent kids from experiencing the joy of firecrackers. As your sacrifice for them, walk to your office for 3 days. Let them have the fun of bursting crackers. -Sg #Diwali #DontBanCrackers pic.twitter.com/isrSZCQAec
— Sadhguru (@SadhguruJV) November 3, 2021



