लगातार अपने ट्वीट्स के जरिए विवादों में घिरी रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक ट्वीट कर एक विवाद खड़ा कर दिया है। हर बात पर अपनी बेबाकी से राय रखने वाली और धीरे-धीरे दक्षिण पंथ की ओर आकर्षित होती कंगना रनौत, अब खुलकर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों पर सुशांत सिंह की आत्महत्या मामले को लेकर हमला बोलती दिखाई दे रही हैं। कुछ लोग कंगना के इस रूप से बेहद खुश हैं तो कुछ लोग कंगना रनौत को इस तरह के ट्वीट के कारण ट्रोल कर रहे हैं।
अभी फिलहाल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा, “बॉलीवुड वालों का कहना है कि कंगना अपने एजेंडे के चलते ट्विटर पर आई है। आज मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि हां मेरा एजेंडा है! राष्ट्रवाद !…राष्ट्रवाद !..राष्ट्रवाद!.”
बॉलीवुड वालों का कहना है, कंगना अपने अजेंडा के चलते ट्विटर पे आयी है। आज मैं यह साफ़ कह देना चाहती हूँ की हाँ मेरा अजेंडा है..
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 21, 2020
1) राष्ट्रवाद
2)राष्ट्रवाद
3)राष्ट्रवाद
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट के जरिए उन लोगों को जवाब दिया है, जो कंगना के ट्विटर पर एंट्री को लेकर लगातार प्रश्न उठा रहे थे। इस ट्वीट के बाद उनके फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। ट्वीट करने के कुछ समय बाद ही ट्वीट को एक लाख से ज्यादा लाइक मिले और 25000 से ज्यादा लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Image Source: Instagrammed by @kanganaranaut



