कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। मंगलवार को वह पहली बार नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे। उनकी यह पहली यात्रा थी और इससे यह संदेश भी प्रसारित हो गया कि अब सिंधिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के हो गए हैं। आने वाले कुछ समय के बाद मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव भी होना है इसलिए सिंधिया का यह दौरा भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लगभग 5 महीने बाद इस यात्रा के द्वारा सिंधिया पार्टी में अपने वजूद को कायम करने के लिए निकले हैं।
कांग्रेस से जनसंघ में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य की दादी राजमाता विजयराजे सिंधिया का भी संघ से बहुत मजबूत रिश्ता रहा है। जिस जानकारी के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागपुर पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार के निवास पर माथा टेका। सिंधिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ में कहा, ” ये केवल स्थान नहीं है बल्कि यह एक प्रेरणा स्थल है! उन्होंने RSS जैसे संगठन का गठन किया जो देश की सेवा के लिए समर्पित है यह स्थान देश सेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करता है !.. ” ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर चल रहे विवाद पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं किसी पार्टी के अंदरूनी मामले में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा।
Image Source: Tweeted by @BJP4MP



