तारक मेहता का उल्टा चश्मा में क्या टप्पू सोनू को प्रपोज़ करने के लिए सरप्राइज़ प्लान कर रहा है?

0
2997

छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Oolta Chasma) भारत के हर घर में हंसी लाने का काम बखूबी करता है। इस शो में अक्सर नई-नई कहानियों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया जाता है। शो के फैंस भी यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर एक मुसीबत खत्म होने के बाद कौन-सी नई मुसीबत गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों पर आने वाली है। फिलहाल इस शो को थोड़ा रोमांटिक लुक देने के लिए वैलेनटाइंस डे के सेलिब्रेशन का आयोजन किया जा रहा है।

टिपेंद्र जेठालाल गढ़ा उर्फ टप्पू, टप्पू सेना के साथ मिलकर एक सरप्राइज़ प्लान कर रहा है। खास बात यह है कि टप्पू सेना द्वारा प्लान किए जा रहे इस सरप्राइज़ से सोनू को भी बाहर रखा गया है। सोनू टप्पू सेना की ही सदस्य है, इसके बावजूद उसे इस प्लान से बाहर रखा गया है। टप्पू सेना ने सोनू को बताया कि यह सरप्राइज़ खासतौर पर उसी के लिए प्लान किया जा रहा है। आपको बता दें टप्पू सेना का यह आयोजन वैलेनटाइंस डे की शाम को यादगार बनाने के लिए किया जा रहा है।

टप्पू सेना ने इस आयोजन के लिए क्लब हाउस में सारी तैयारी कर ली है। हालांकि आयोजन की परमीशन लेने में उन्हें भिड़े मास्टर के साथ कुछ मशक्कत करनी पड़ी थी। भिड़े ने कार्यक्रम की परमीशन तो दे दी, लेकिन टप्पू सेना ने भिड़े को यह नहीं बताया कि यह प्रोग्राम आखिर किस खुशी में किया जा रहा है। भिड़े को लग रहा है कि टपू इस वैलेनटाइंस डे पर सोनू को प्रपोज़ करने की सोच रहा है। क्या वाकई टप्पू सोनू को प्रपोज़ करने के लिए यह आयोजन कर रहा है? क्या भिड़े टप्पू सेना के सरप्राइज़ के सीक्रेट का पता लगा पाएगा? इन सब सवालों के जवाब आपको मिलेंगे ढेर सारे मनोरंजन और हंसी के ठहाकों के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अगले एपिसोड में।

Image Source: Instagram @tmkfoc_ntf

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here