29 जुलाई 2020 को फ्रांस से खरीदे गए पांच राफेल विमान भारत पहुंचे थे। अब उन पांच राफेल विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम को हरियाणा के अंबाला एयरवेस में किया जाएगा। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले उपस्थित रहेंगे। न्यूज़ एजेंसी एन आई के अनुसार यह कार्यक्रम 10 सितंबर 2020 को आयोजित होगा। सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है कि राजनाथ सिंह के रूस दौरे से लौटने के बाद राफेल विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा। राजनाथ सिंह 4 सितंबर से 6 सितंबर तक रूस में रहेंगे। वहां शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की मीटिंग होगी।
राफेल विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद भारतीय वायुसेना की शक्ति बढ़ जाएगी। भारत तीसरा ऐसा देश है जिसके पास राफेल विमान है। चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के पास भी यह विमान नहीं है। 29 जुलाई को यह विमान 7000 किलोमीटर की दूरी तय करके भारत पहुंचे थे। बीच में इन जेंट्स को संयुक्त अरब अमीरात में उतारा गया था। 23 सितंबर 2016 को फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी दसॉल्ट एवियशन के साथ 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59000 करोड रुपए का सौदा किया गया था।



