प्रत्येक व्यक्ति को कभी न कभी बैंक जाना ही पड़ता है,जिन लोगों के बैंक में खाते हैं वे कभी पैसे निकालने तो पैसे जमा कराने के लिए बैंक जाते हैं। अगर आप भी अप्रैल के महीने में किसी काम है तो बैंक जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि अप्रैल के महीने में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। 2021-2022 सितंबर से प्रारंभ होने के साथ-साथ खाता बंद होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।इसके बाद चार अप्रैल को रविवार और पांच अप्रैल को बाबू जगजीवन राम जयंती पर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 6 अप्रैल को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 10 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार है इस कारण 10 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे।
- 11 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंक नहीं खुलेंगे।
- अगले दिन 14 अप्रैल को बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के साथ-साथ तमिल नववर्ष दिवस/विशु/बीजू महोत्सव/चीरोबा/ बोहाग बिहू के कारण बैंकों में अवकाश होगा।
- 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस/ बंगाली नववर्ष दिवस बोहाग बिहू और सरहुल का अवकाश रहेगा।
- 16 अप्रैल को बोहाग बिहू का अवकाश रहेगा।
- 18 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 21 अप्रैल को रामनवमी के अवकाश पर बैंक बंद रहेंगे।
- 24 अप्रैल को चौथा शनिवार और 25 को रविवार के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा।



