यमुना एक्सप्रेस वे का बदला जा सकता है नाम, ब्राह्मणों को खुश करने के लिए बीजेपी ने चला दांव

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे का नाम बदलने की तैयारी चल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस एक्सप्रेस वे को आने वाले समय में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से नई पहचान दी जा सकती है।

0
171

यूपी की योगी सरकार जिलों के नाम बदलने के बाद अब एक्सप्रेस का नाम बदलने जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है को सबसे पहले यमुना एक्सप्रेस वे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है। इसकी घोषणा जेवर एयरपोर्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज यूपी के मुख्यमंत्री जेवर जा रहे हैं। यहाँ पहुंचकर मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

ब्राह्मणों को ख़ुश करने की तैयारी में है BJP

राजनीतिक गलियारों में उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी से रुष्ट हो गया है, इसीलिए ब्राह्मणों को भारतीय जनता पार्टी की ओर आकर्षित करने के लिए बीजेपी ब्राह्मणों को खुश करने का काम कर रही है। इससे पहले भी बीजेपी ने सम्मान देने के लिए स्थलों और परियोजनाओं को अटल बिहारी के नाम से किया है।

एक्सप्रेस वे की खासियत

आपको बता दें कि इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण भोजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के कार्यकाल में प्रारंभ हुआ था। इसे ताज एक्सप्रेसवे के रूप में भी लोग जानते हैं। यह 6-लेन का 165-किमी लंबा एक्‍सप्रेस-वे है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा को उत्तर प्रदेश में आगरा से जोड़ता है। इस एक्‍सप्रेस वे पर 14000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here