फिल्मों में आने से पहले दोस्त थे अनुपम और किरण खेर, शादीशुदा होने के बावजूद ऐसे मिले दोनों के दिल

किरण खेर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही है। किरण का जन्म 14 जून, 1952 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल प्ले किया है। वो ना सिर्फ बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि वो एक बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट भी है।

0
478
चित्र साभार: ट्विटर @AnupamPKher

बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही है। किरण का जन्म 14 जून, 1952 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल प्ले किया है। वो ना सिर्फ बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि वो एक बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट भी है। किरण ने थिएटर की दुनिया में भी एक अच्छा खासा नाम कमाया है। आज के दिन हम आपको अनुपम खेर और किरण खेर की दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं। यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में काम करने से पूर्व किरण और अनुपम खेर थिएटर में एक साथ काम किया करते थे। यहीं पर उन दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किरण की तरह अनुपम खेर का भी पहला प्यार थिएटर है। वह प्ले करने के लिए अलग-अलग शहरों में जाया करते थे और उनके साथ अक्सर किरण भी होती थी। यही से दोनों की अच्छी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। फिर थिएटर में काफी समय काम करने के बाद किरण और अनुपम की राहें अलग हो गई और किरण ने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। साथ ही दोनों ने बॉलीवुड में भी किस्मत आजमाना शुरू कर दिया और सफल भी रहे। इसी बीच थिएटर में एक बार फिर किरण और अनुपम की मुलाकात हुई थी, जहां दोनों ने एक दूसरे को अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही मुश्किलों के बारे में जानकारी दी।

हम आपको बता दें किरण ने अनुपम को बताया कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं है। वो दोनों एक दूसरे से अक्सर मिलते थे और अपनी निजी जिंदगी के परेशानियों के बारे में बातें किया करते थे। इन्हीं बातों के दौरान दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ने लगी और इस कपल ने दूसरी शादी का मन बना लिया। बता दे बहुत कम लोग जानते हैं कि किरण अनुपम से 3 साल बड़ी है। परंतु दोनों ने उम्र सीमा को ध्यान में ना रखकर साल 1985 में शादी कर ली। यह कपल पिछले 35 साल से साथ है। किरण ने अपने करियर में दो बार नेशनल अवॉर्ड जीता है। साथ ही वो वीर जारा, मंगल पांडे, रंग दे बसंती, फना, कभी अलविदा ना कहना, ओम शांति ओम, अपने, सिंह इज किंग जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here