फारूक अब्दुल्ला ने कहा- चाह कर भी बीवी को नहीं कर सकते किस, लगे हंसी के ठहाके

फारूक अब्दुल्ला कोरोना के बारे में चर्चा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं की अपनी बीवी को भी किस करने में डर लगता है। उनके इतना कहने मात्र से ही मंच पर आसीन लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

0
367
चित्र साभार: ट्विटर @ANI

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला को सुर्खियों में रहने की आदत है। फारूक अब्दुल्ला का विवादों से भी गहरा नाता है। आए दिन अब्दुल्ला साहब कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिससे उनकी फजीहत होनी तय रहती है। लेकिन आज फारूक अब्दुल्ला ने कुछ ऐसी बयानबाजी की है जिससे मंच पर बैठे सभी लोग ठहाके मार के हंसने लगे। फारूक अब्दुल्ला खुशमिजाज आदमी भी है कभी-कभी दिल बहलाने के लिए मजाकिया बातें भी करते रहते हैं, आज भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। फारूक अब्दुल्ला कोरोना के बारे में चर्चा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं अपनी बीवी को भी किस करने में डर लगता है। फारुख अब्दुल्ला कोरोना के डर के बारे में अपनी राय साझा कर रहे थे। उनके इतना कहने मात्र से ही मंच पर आसीन लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। पूरा मंच हंसी के ठहाके से गुजने लगा।

फारूक अब्दुल्ला ने चर्चा के दौरान कहा कि हम ऐसे वक्त में रह रहे हैं जहां किसी से हाथ नहीं मिला सकते हैं। वो अपनी पत्नी से ना गले मिल सकते हैं और ना ही किस कर सकते हैं। फारुख ने कहा यह सब करने का उनका दिल चाहता है लेकिन कोरोना का खौफ उनके ऊपर हावी है।

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कोरोना वैक्सीन की भी चर्चा की। उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि उम्मीद है सरकार द्वारा लाई गई वैक्सीन जल्द लोगों को लगेगी और आम जनमानस की परेशानियां दूर होगी। कोरोना वैक्सीन आने से फारूक ने खुशी जताई है।

जम्मू कश्मीर की जब भी बात आती है फारुख हमेशा सुर्खियों में ही रहते हैं। कई वर्षों से जांच की एजेंसियां भी उनके ऊपर जांच कर रही है जिसके कारण फारुख सुर्खियों में बने रहते हैं। जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ नामक एक घोटाले को लेकर जांच चल रही है और इसी पर एजेंसी और लगातार फारूक से सवाल-जवाब करती रहती हैं। हाल ही में फारूक अब्दुल्ला के अध्यक्षता में गुपकार गठबंधन गठित किया गया हैं। इसको लेकर भी फारुख सुर्खियों में बने रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here