फाल्गुनी पाठक के फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए साथ निभाना साथिया 2 में नजर आएंगी “डांडिया क्वीन”

0
708

इस वर्ष का एक एक दिन प्रत्येक व्यक्ति के लिए काफ़ी अशुभ रहा है। कोरोना महामारी के चलते किसी भी प्रकार का कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं आयोजित नहीं हो पाया है। इस साल नवरात्रि के जश्न का रंग भी फीका ही रहा है। कई शहरों में डांडिया नाईट का आयोजन भी नहीं हो पा रहा है। पूरे साल कोरोना का असर फ़िल्म जगत तथा छोटे पर्दे पर भी पड़ा है। क्योंकि इस साल नवरात्रि में डांडिया का आयोजन सार्वजनिक रूप से नहीं किया जा सकता है इसीलिए फाल्गुनी पाठक के फेन्स काफी मायूस है क्योंकि उन्हें साल में केवल दो बार ही फाल्गुनी पाठक के साथ रूबरू होने का मौका मिलता था और उनकी धुन पर थिरकने का अनुभव प्राप्त होता था। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें यह मौका नहीं मिल पा रहा है।

वहीं इसी बार चैनल साथिया सीजन 2 को नवरात्रि में लांच करने की प्लानिंग की जा रही है। ऐसे में ऑडियंस को अपने शो की ओर आकर्षित करने के लिए प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने की स्पेशल गेस्ट अपीरियंस के लिए फाल्गुनी पाठक को एप्रोच किया है। सूत्रों के अनुसार यह बताया जा रहा है इस स्पेशल एपिसोड में शो के किरदार फाल्गुनी के गानों पर गरबा और डांडिया करते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस प्लानिंग पर फाल्गुनी पाठक की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लेकिन यह बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर तथा फाल्गुनी पाठक की टीम के साथ बातचीत चल रही है। इस साल संक्रमण के कारण फाल्गुनी पाठक की लाइव इवेंट नहीं हो सके हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसा पहली बार हुआ कि फाल्गुनी नवरात्रि के दौरान परफॉर्म नहीं कर पाई। छोटे पर्दे पर कार्यक्रम बनाने वाले सभी बड़े लोग अब इस शो को फाल्गुनी पाठक की सहायता से हिट कराने की तैयारी में है इससे पहले 2011 में वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here