दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल से मांगा हिसाब, 60 हजार करोड़ के बजट पर उठाये सवाल

दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार के 60000 करोड रुपए के बजट पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल से जवाब मांगा है। भाजपा की मांग है कि सीएम केजरीवाल बताएं कि बजट का कितना पैसा भी तक दिल्ली के विकास पर खर्च हुआ है?

0
366

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनसे 60 हजार करोड़ रुपए का हिसाब मांगा है। प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल बताएं बजट का पैसा अभी तक दिल्ली वासियों के हितों में कहां और कितना खर्च हुआ है? गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार को नगर निगम को जो 13500 करोड रुपए देने हैं। निगमों के लिए शीला दीक्षित सरकार के समय जो ग्लोबल शेयर 17.6% का था वह भी केजरीवाल सरकार में घटकर 12.5% घोषणा करने पर 10% पर आ गया, कोरोना काल में उस 10% से भी 57% की कटौती कर दी गई। आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि पिछले 6 वर्षों में एक भी नया कॉलेज, स्कूल, सड़क या हाईवे बनाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य का नगर निगम राज्य सरकार से जुड़ा होता है उनसे ही संवैधानिक बाध्यता होती है।

आदेश गुप्ता ने कहा, ” दिल्ली में कानून व्यवस्था पर केंद्र सरकार खर्च करती है, दिल्ली में मेट्रो सड़क हाईवे पर बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार खर्च करती है, दिल्ली विकास प्राधिकरण के सोसायटी, पार्क, घरों पर सीधा खर्च केंद्र सरकार करती है। दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों पर केंद्र सरकार खर्च करती है। दिल्ली में विकास योजनाओं पर भी केंद्र सरकार खर्च करती है। यहां तक कि दिल्ली मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री और उनके तमाम मंत्रियों की सुरक्षा पर भी सारा पैसा केंद्र सरकार खर्च करती है। तो क्या दिल्ली सरकार सिर्फ अपना राजस्व वसूलने के लिए है? ” गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार से विनम्र निवेदन है, ” राजनीति ना करें और कोरोना वारियर्स, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल, स्टाफ स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी ने कोरोना संक्रमण समय जान की परवाह किए बिना ही दिल्ली वासियों की सेवा की है। उन्हें प्रताड़ित न करें!..नगर निगम को परेशान कर दिल्ली सरकार उन गरीब जरूरतमंद लोगों को भी परेशान कर रही है, जो निगमों के स्कूल अस्पताल तथा अन्य विभागों पर निर्भर रहते हैं।”

Image Source: Tweeted by @adeshguptabjp

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here