दिल्ली की हवा हो रही जहरीली, फिर लागू होगा ऑड-ईवन का नियम ?

दिल्ली में एक बार फिर हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है पड़ोसी राज्यों में लगातार पराली जलाने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है जिससे शनिवार को दिल्ली की हवा में पराली वाले पीएम 2.5 का स्तर 19 प्रतिशत तक पहुंच गया।

0
359

हर साल की तरह इस साल भी राजधानी दिल्ली में हल्की ठंड के साथ साथ प्रदूषण ने भी दस्तक दे दी है। एक बार फिर बढ़ते प्रदूषण की आहट आ रही है। पड़ोसी राज्यों में लगातार पराली जलाने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है जिससे शनिवार को दिल्ली की हवा में पराली वाले पीएम 2.5 का स्तर 19 प्रतिशत तक पहुंच गया।

दिल्ली से जुड़े राज्यों में पराली जलाने के मामले हर साल की भॉंति इस साल भी तेजी से सामने आ रहे हैं साथ ही बदलते मौसम की वजह से हवा में नमी है इससे प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है।

बुधवार को पराली की वजह से बनने वाले पीएम 2.5 का स्तर दिल्ली की हवा में केवल 1 प्रतिशत था जो कि गुरुवार को बढ़कर 6 प्रतिशत हो गया और शुक्रवार को यही 18 फीसदी तक पहुंच गया। 2019 में यह स्तर सबसे ज्यादा 44 प्रतिशत तक पहुंचा था।

राजधानी में प्रदूषण स्तर बढने की वजह से यहाँ फिर से ऑड ईवन लागू हो सकता है। एक सरकारी अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। हालांकि ऑड-ईवन की स्कीम पर अभी कोई खास चर्चा नहीं हुई है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कुछ नियमों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। इसके लिए ट्रांसपोर्ट सिस्टम में भी सुधार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here