कोरोना वायरस: एमपी के स्कूल- कॉलेज और सिनेमाघर बंद

0
553

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। वहीँ देश-विदेश में तेजी से फ़ैल रहे खतरनाक कोरोना वायरस का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। देश के कई राज्यों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और स्कूल – कॉलेज भी बंद कर दिए गये हैं। इसी को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सिनेमा घरों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। साथ स्कूल और कॉलेज अगले आदेश तक बंद रखे जाने का आदेश भी दिया है। हालाँकि बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बोर्ड की परीक्षाएं अपनी नियत तिथ‌ि पर ही आयोजित होंगी।

वहीं सरकार ने कहा है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ की छुट्टी नहीं रहेगी। वहीं प्राइवेट स्कूल इस संबंध में अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को आपदा की श्रेणी में शामिल कर दिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए राज्यों को अपने आपदा फंड का खजाना खोलने की छूट दे दी है। इस खतरनाक वायरस से अब तक दो मौतों की मौत हुई है और इससे लगभग 84 लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि, 10 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Image Source: Tweeted by @harishrawatcmuk

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here