बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हमेशा से अपनी तस्वीरों और फिल्मों के कारण विवादों में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे से जुड़ी हुई इस समय की सबसे बड़ी खबर आ रही है। दरअसल पूनम पांडे को गोवा पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार गोवा फॉरवर्ड की वुमन विंग्स ने पूनम के खिलाफ गोवा के पुलिस के सामने एक एफ आई आर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अपनी शिकायत में ये कहा कि पूनम पांडे जिस समय अपने हनीमून के लिए गोवा आई थी, उस समय उन्होंने गोवा के चमोली डैम में एक अन्य व्यक्ति द्वारा अपना अश्लील वीडियो शूट करवाया था, जो कि कानून के खिलाफ है।
खबरों के अनुसार पूनम के खिलाफ हो बुधवार को एफ आई आर दर्ज कराई गई थी जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया और उनसे कई घंटों तक पूछताछ भी की और आज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। इस पूरे मामले पर अभी तक पूनम पांडे के पति शाम मुंबई में कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है उनके पति इस मामले पर जल्द ही कोई बयान दे सकते हैं।
हम आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है, जब पूनम पांडे किसी विवाद में घिरी हुई है। इससे पहले भी पूनम ने सैम से शादी करने के बाद जब वो गोवा हनीमून मनाने गई थी, तो वहां पर उन्होंने अपने पति के खिलाफ ही मारपीट का आरोप लगाया था, साथ ही गोवा में एक FIR भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार भी कर लिया था, फिर अचानक ही पूनम पांडे ने यह कहते हुए FIR वापस ले लिया था, कि पति पत्नी के बीच में ऐसे छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं। बता दें पूनम के इस रवैये पर उनपर यह आरोप लगने लगा कि उन्होंने ऐसा सब कुछ बिग बॉस के घर में जाने के लिए किया था, हालांकि पूनम ने ऐसी किसी भी बात से साफ इंकार कर दिया था।



