मध्यप्रदेश में होंगी 10वीं तथा 12वीं की परीक्षाऐं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षा विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक में यह ऐलान किया है कि जल्द ही मध्यप्रदेश के 10वीं तथा 12वीं के बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। उन्होंने यह भी बताया है कि आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए उनके प्रोजेक्ट के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

0
383
चित्र साभार: ट्विटर @OfficeOfSSC

कोरोना संक्रमण के चलते सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा था कि क्या 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं होंगी? आठवीं से पहले के विद्यार्थियों के लिए क्या किया जाएगा? क्या इस पूरे सेशन को शून्य कर दिया जाएगा? लेकिन यह बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा है कि संक्रमण के चलते 31 दिसंबर तक आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए विद्यालय बंद रहेंगे। स्कूल बंद रखने का यह आदेश एमपी बोर्ड के विद्यालयों को भी मानना होगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश बोर्ड से संबंधित आठवीं तथा पांचवी के बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी। आगामी शिक्षा सत्र 1 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। सीबीएसई से जुड़े विद्यालय वह आदेश मानेंगे जो केंद्र के द्वारा जारी होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आठवीं तथा पांचवी कक्षा के बोर्ड एग्जाम नहीं होंगे। आठवीं से पहले की कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनके प्रोजेक्ट के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। दसवीं तथा बारहवीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम होंगे इसीलिए उनकी कक्षाएं भी जल्दी शुरू की जाएंगी। 9वीं तथा 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को हफ्ते में एक या दो बार विद्यालय पढ़ाई के लिए बुलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है, “हमें प्रदेश में ऐसी शिक्षा नीति लागू करनी है जिसके द्वारा प्रदेश के बच्चों को ज्ञान तथा कौशल के साथ संस्कारवान भी बनाया जा सके। नैतिक शिक्षा पर विशेष बल दिया जाना है।” मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है, “अध्यापकों के स्थानांतरण के लिए एक स्थानांतरण नीति बनाई जाए जिसके बाद कोई भी विद्यालय बिना अध्यापक के ना रहे। जो अध्यापक बहुत समय से गांव के विद्यालय में पढ़ा रहे हैं उन्हें बड़े विद्यालय में भेजा जाए तथा उनकी प्रोन्नति भी की जाए। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here