डीडीसीए चुनाव के बाद कश्मीर को केंद्र का सौगात, ‘पीएम-जय’ योजना की हुई शुरुआत

डीडीसीए चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर के लोगों को बड़ी सौगात दी हैं। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना का शुभारंभ किया।

0
398
चित्र साभार: ट्विटर @BJP4India

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू और कश्मीर के लोगों को एक बहुत बड़ी सौगात देते हुए पीएम जय योजना की शुरुआत की है। इस योजना से Jammu and Kashmir के 1.5 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा।पीएम मोदी के जगह पर जम्मू के उप राज्पाल मनोज सिन्हा ने लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाले e-card का वितरण किया।

वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज के दिन को कश्मीर के इतिहास में याद रखा जाएगा। आयुष्मान योजना अपने आप में एक बहुत बड़ा कदम है इससे जम्मू कश्मीर के लोगों को काफ़ी फायदा मिलेगा। जम्मू कश्मीर में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए पीएम ने कहा कि आज के इस कदम से उनका दिल भी आह्लादित हो गया है।

क्या है आयुष्मान भारत पीएम जय योजना

आयुष्मान भारत पीएम जय योजना के तहत देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती होने वाले हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये का कवर मिलता है। यह 5 लाख रुपये उपयोग परिवार के एक या सभी सदस्यों कर सकते हैं.प्रदेश प्रशासन से मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य के परिवारों के नाम भी अब अपने डेटाबेस में जोड़ रहे हैं जो अब तक इस डेटाबेस में नहीं थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here