ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ बुलंदशहर में दर्ज हुआ मुकदमा, भारत का गलत नक्शा दिखा कर लोगों को गुमराह करने के लगे आरोप

ट्विटर के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ बुलंदशहर में एक बजरंग दल के नेता ने मुकदमा दर्ज कराया है। बजरंग दल के नेता के द्वारा एमडी मनीष पर देश का गलत नक्शा पेश कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

0
523

टि्वटर के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ बुलंदशहर में एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। उन पर भारत का गलत नक्शा दिखा कर लोगों को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगा है। बुलंदशहर में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 505, आईटी संशोधित अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत मनीष माहेश्वरी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बजरंग दल के नेता ने आरोप लगाया है कि ट्विटर के द्वारा भारत का गलत नक्शा दुनिया के सामने रख कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है।

आपको बता दें ट्विटर लाइफ में ट्विटर के द्वारा जम्मू कश्मीर और लद्दाख को एक अलग देश के रूप में प्रदर्शित किया गया है। जैसे ही यह मामला सुर्खियों में आया वैसे ही ट्विटर ने इस नक्शे को हटा दिया लेकिन तब तक राष्ट्रवादी लोगों को यह खबर मिल चुकी थी और उन्होंने इसकी खिलाफत करनी शुरू कर दी।यह विवादित नक्शा सोमवार को जारी हुआ था इसके जारी होने के बाद से ही लगातार ट्विटर पर कार्रवाई करने के लिए सोशल मीडिया पर यूजर्स मांग कर रहे हैं।केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच पहले ही कई विवाद चल रहे हैं, उसके बाद अब राष्ट्र के नक्शे से इस तरह का खेल खेलना ट्विटर को भारी पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here