अफगानिस्तान के मौजूदा हालात से हम सभी वाकिफ हैं। तालिबान ने जिस तरह अफगानिस्तान पर कब्जा किया है और लगातार वहां के नागरिक वहां से जान बचाकर भाग रहे हैं उससे साबित होता है कि तालिबान की असलियत क्या है? वहां के नागरिक लोगों से मदद मांग रहे हैं तो वहीं दूसरी और हमारे देश में रहने वाले लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Dr. Shafiqur Rahman Bakr) ने कहा था कि हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया। तालिबान ने रूस, अमेरिका जैसे ताकतवर मुल्कों को अपने देश में ठहरने नहीं दिया।
थाना संभल कोतवाली में कल देर रात संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और 2 अन्य के ख़िलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। तहरीर में बताया गया कि इन्होंने तालिबान के संबंध में भड़काऊ बयान दिए, एक मीडिया ब्रीफिंग में तालिबान की तुलना भारत के स्वाधीनता सेनानियों से की गई: चक्रेश मिश्रा, एसपी संभल pic.twitter.com/74fsjGxj8U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2021
जानकारी के मुताबिक, तालिबान (Taliban) का समर्थन करने पर सपा सांसद डॉ. बर्क और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संभल के एसपी ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि उन्होंने तालिबान के लड़ाकों की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से की थी, इसलिए उनके खिलाफ IPC की धारा 153 A, 124 A और 295 A के तहत केस दर्ज किया गया है।
बीजेपी ने सपा सांसद डॉ. बर्क से सार्वजनिक तौर से माफी मांगने को कहा था। बीजेपी ने कहा था, भारत के स्वाधीनता संग्राम सेनानियों की तुलना तालिबानी आतंकियों से कर के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वालों का अपमान किया है। यह इनकी मानसिकता दर्शाता है और इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए सपा और सांसद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।



