दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार को डिजिटल इंडिया अवार्ड से पुरस्कृत करेंगे। यह अवार्ड कोरोना काल में लोगों तक डिजिटली सहायता पहुंचाने के लिए दिया जा रहा है। डिजिटल इंडिया अवार्ड एक राष्ट्रीय पुरस्कार है। बिहार सरकार के “आपदा संपूर्ति पोर्टल” को महामारी के अनुकरणीय इनोवेशन के लिए सम्मानित किया जाएगा। हम आपको बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशों पर कोरोना सहायता ऐप बनाया गया था, जिसकी मदद से करीब 21 लाख लोगों तक आर्थिक मदद पहुंचाई गई थी।1.64 करोड़ नागरिकों को 3 महीने का अग्रिम राशन तथा 1000 रूपये दिए गए थे।
केंद्र तथा विभिन्न राज्य सरकारों के द्वारा, अलग-अलग राज्यों से छह श्रेणियों में 190 प्रविष्टियां भेजी गई थी। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, अपर सचिव रामचंद्र डू तथा एन आई सी के शैलेश कुमार श्रीवास्तव नीरज कुमार को डिजिटल इंडिया अवार्ड के लिए चुना गया है। बिहार राज्य को इस डिजिटल इंडिया अवार्ड देने के लिए, महामारी श्रेणी का विजेता माना गया है। इस पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे