तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखने वाली लोगों के लिए बुरी खबर, दयाबेन के बाद अब बबीता जी भी छोड़ सकती हैं शो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता जल्द ही शों छोड़ सकती हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मुनमुन दत्ता लंबे समय से शूटिंग पर नहीं आ रही है।

0
802

सब चैनल के प्रसिद्ध शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ सकती हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा कार्यक्रम है जो लोगों के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। अश्लीलता के बिना लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम इस शो के द्वारा किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम से जुड़े हुए सभी किरदार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने फेन्स से बातचीत भी करते हैं।

खबर के अनुसार मुनमुन बहुत दिन से सेट पर नहीं आ रही हैं, हो सकता है कि वो अब वो शो ही छोड़ दें। दरअसल, महाराष्ट्र में कोविड केसेज़ बढ़ने के बीच शो की शूटिंग दमन में चल रही थी। लेकिन हाल ही में पूरी टीम मुंबई लौट आई है और यहीं शूटिंग की जा रही है। लेकिन इन दिनों मुनमुन सेट पर नहीं आ रही हैं और उनके सेट पर न आने की वजह से फिलहाल उनके लिए कोई लाइन्स भी नहीं लिखी जा रहीं।

स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, ‘जब से मुनमुन दत्त एक जाती समुदाय के लिए इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द के विवाद में फंसी हैं उसके बाद से वो सेट पर नहीं आई हैं। और ये खबर बहुत ज़ोरों पर है कि मुनमुन ने शो छ़ोड़ने का फैसला कर लिया है।’ पिछले दिनों हुए एक विवाद के कारण भी बे सुर्खियों में है। अगर मुनमुन के शो छोड़कर की खबर सही है तो दया बेन के बाद मेकर्स के लिए ये दूसरा बड़ा झटका हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here