सोशल मीडिया के युग में किसी भी व्यक्ति के मशहूर करने के लिए सोशल मीडिया बेहद ही सरल और महत्वपूर्ण उपाय है। दिल्ली के मालवीय नगर के किनारे एक छोटा सा ढाबा चलाया जाता है जिसका नाम है” बाबा का ढाबा”। ढाबे के मालिक एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे थे कि हमारी बिक्री नहीं हो पाती है और काम में भी बेहद मुश्किल आती है। जिसके बाद सोशल मीडिया के यूजर्स को ढाबे की 80 वर्षीय मालिक की हालत देखी नहीं गई और लोगों ने उनके ढाबे की वीडियो को खूब शेयर किया।
इस वीडियो को इतना शेयर हुए कि अब लोग बाबा के ढाबे पर मटर पनीर खाने के लिए लाइन लगा रहे हैं। इससे ढाबे के मालिक कांता प्रसाद बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमारी कोई भी फ्री नहीं हुई लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि आप पूरा देश हमारे साथ आ गया है। उन्होंने बताया कि 1990 से वह इस फूड का स्टाल चला रहे हैं।
Delhi: People queue up at #BabaKaDhabha in Malviya Nagar after video of the octogenarian owner couple went viral on social media.
“There was no sale during COVID19 lockdown but now it feels like whole India is with us,” says owner Kanta Prasad, who's running the stall since 1990 pic.twitter.com/Tper7CUVSp
— ANI (@ANI) October 8, 2020
इसके अलावा मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने भी इस वीडियो को देखा और इस वीडियो को भी ट्वीट करते हुए बाबा की मदद करने पहुंच गए। इसके अलावा रणदीप हुड्डा, रवीना टंडन, स्वरा भास्कर, सुनील शेट्टी जैसे कई फिल्म अभिनेता तथा अभिनेत्रियों ने भी बाबा के ढाबे की इस वीडियो को शेयर किया। और अब कांता प्रसाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने उनके ढाबे पर पहुंचकर बुजुर्ग दंपत्ति से कहा कि दिल्ली सरकार उनका पूरा ख्याल रखेगी। दिल्ली कैपिटल्स नामक एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ” दिल्ली वालों आज इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारे स्थानीय व्यापार को आपकी मदद की बहुत जरूरत है तो कल से ही ना आंसुओं को खुशियों में बदलते हैं!”



