अभिषेक बच्चन ने नेपोटिज्म पर कही बड़ी बात, बोले, “पापा ने कभी मेरी पैरवी नहीं की!”

अभिषेक बच्चन ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर कहा है, "फैक्ट यह है कि उन्होंने कभी किसी को फोन नहीं किया। उन्होंने कभी मेरे लिए फिल्म नहीं बनाई। इसके विपरीत मैंने उनके लिए एक फिल्म प्रोड्यूस की थी जिसका नाम "पा"है।

0
539

बॉलीवुड को लगातार नेपोटिज्म का मुद्दा उछलता रहता है। बॉलीवुड पर यह आरोप लगाया जाता है कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिनेत्रियां तथा फिल्म प्रड्यूसर अपने अपने बच्चों को या अपने जानने वाले बच्चों को जल्दी आगे बढ़ाते हैं। वही दूसरे लोगों को जो संघर्ष करते हैं उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाता। इसीलिए लगातार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता या अभिनेत्री ओ पर सवाल उठाए जाते हैं जिनके माता-पिता फिल्म इंडस्ट्री में है। कुछ समय पहले इसी तरह के सवाल अभिषेक बच्चन पर भी उठाए गए थे जिनके जवाब में अभिषेक बच्चन ने कहा, “फेक्ट यह है कि उन्होंने (अमिताभ बच्चन) कभी किसी को भी फोन नहीं किया। उन्होंने कभी मेरे लिए कोई फिल्म नहीं बनाई। इसके विपरीत मैंने उनके लिए एक फिल्म प्रोड्यूस की थी जिसका नाम ‘पा’ है। लोग समझते हैं कि यह एक बिजनेस है अगर पहली फिल्म में आप में कुछ नहीं दिख रहा है और वह फिल्म हिट नहीं हुई तो आपको अगला प्रोजेक्ट मिलना बहुत मुश्किल होता है या नहीं मिलता है यही दुनिया की सच्चाई है।”

अभिषेक बच्चन ने कहा, “मैं जानता हूं कि जब मेरी फिल्म नहीं चली। मैं जानता हूं कि मुझे कई फिल्मों से रिप्लेस किया गया। कुछ को बनाया ही नहीं जा सका, कई फिल्में शुरू हुई लेकिन बजट की वजह से बन नहीं पाई और उस वक्त मेरे पास इतना पैसा नहीं था। यहां आप अमिताभ बच्चन के बेटे हैं वह हो क्या नसीब लेकर पैदा हुए हो?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here