नाबालिग लड़की संग शादी करने पर जूनियर NTR के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज, जानिए पूरा मामला

जूनियर एनटीआर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री NT RAMA RAO के पोते हैं, जिन्हें NTR के नाम से भी जाना जाता है। जूनियर NTR ने साउथ इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में कि है। बता दें यंग जेनरेशन के बीच NTR काफी मशहूर है। उन्होंने 'स्टूडेंट नं 1', 'राखी', 'सिम्हाद्री', 'टेंपर', 'प्रेमाथो', 'जनता गैराज' तथा बादशाह जैसी कई शानदार फिल्में कि है। 

0
771

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का बीते दिन जन्मदिन था, जिसके बाद ट्विटर पर वह ट्रेंड कर रहे थे। बता दें जूनियर एनटीआर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री NT RAMA RAO के पोते हैं, जिन्हें NTR के नाम से भी जाना जाता है। जूनियर NTR ने साउथ इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में कि है। बता दें यंग जेनरेशन के बीच NTR काफी मशहूर है। उन्होंने ‘स्टूडेंट नं 1’, ‘राखी’, ‘सिम्हाद्री’, ‘टेंपर’, ‘प्रेमाथो’, ‘जनता गैराज’ तथा बादशाह जैसी कई शानदार फिल्में कि है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस तरह से जूनियर एनटीआर का फिल्मी करियर सुर्खियों भरा रहा है। उसी तरह से उनकी निजी जिंदगी की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल साल 2011 में जूनियर एनटीआर ने तेलुगू चैनल के मालिक नर्ने श्रीनिवास की बेटी लक्ष्मी प्रणति से शादी की थी। दोनों टॉलिवुड के बेस्ट कपल्स में से एक माने जाते हैं। लेकिन इनकी शादी में जमकर बवाल मचा था और जूनियर एनटीआर को अपनी शादी कुछ महीनों के लिए टालनी पड़ी थी।

दरअसल जिस समय एनटीआर शादी कर रहे थे। उस समय उनकी दुल्हन की उम्र 17 साल थी और मई महीने में वह अट्ठारह की होने वाली थी। इसी वजह से एक वकील ने एनटीआर के ऊपर चाइल्ड मैरिज ऐक्ट का का मुकदमा ठोक दिया था। इसके बाद एनटीआर इतना डर गए कि उन्होंने मार्च महीने में लक्ष्मी से सगाई की और मई में जब लक्ष्मी 18 साल की हो गई, तब उन्होंने धूमधाम से उनके साथ सात फेरे लिए थे। अब इस कपल का एक बेटा भी है। बता दे NTR टाॅलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार है। उन्होंने साल 2004 से लेकर अभी तक इंडस्ट्री में राज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here