जयपुर | पीएम मोदी ने जब भारत में लॉक डाउन करने की घोषणा की तो उसके कुछ दिन बाद ही गरीब लोगों के लिए राहत की कई घोषणा की गयी । उज्जवला योजना के तहत मई व जून में नि:शुल्क सिलेंडर लेने के लिए जरूरी है कि अप्रैल में आई अग्रिम राशि से रिफिल लिया जाये।
उज्ज्वला योजना के किसी लाभार्थी ने अप्रैल माह में सिलेंडर नहीं लिया तो मई की उन्हें राशि स्थानांतरित नहीं की जाएगी। योजना के अनुसार मई व जून की अग्रिम राशि लेने के लिए जरूरी है। लाभार्थी पिछले महीने की अग्रिम राशि का उपयोग कर गैस सिलेंडर उज्ज्वला योजना में स्कीम के तहत 14.2 कीलो ग्राम वाले 3 एलपीजी सिलेंडर ही दीये जाएंगे।
राज्य में उज्ज्वला योजना के कुल 1,31,36,591 करोड़ लाभार्थी हैं। नि:शुल्क गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों के खातों में अग्रिम राशि स्थानांतरित की जा चुकी है। इसके लिए जरूरी है कि उपभोक्ता का बैंक खाता चालू हो, आधार बैंक से जुड़ा हो। अगर ग्राहक को अग्रिम राशि नहीं मिलती है तो वह वितरक से संपर्क या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकेगा। वहीं रिफिल बुकिंग मोबाइल के माध्यम से की जा सकती है। बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर का कंपनी में रजिस्टर होना अनिवार्य नहीं है।



