तारक मेहता का उल्टा चश्मा कार्यक्रम लंबे समय से लोगों में लोकप्रिय है। दर्शक इस कार्यक्रम को देखना खूब पसंद करते हैं। इस प्रोग्राम में आने वाले नए नए ट्विस्ट लोगों के लिए काफी इंटरेस्टिंग होते हैं। कुछ समय पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नटू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक के निधन ने इस कार्यक्रम के फैंस को काफी मायूस कर दिया था। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जो आपको केवल हैरान कर देगी। दरसल सोशल मीडिया पर कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक प्रतिभागी से पूछते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा कार्यक्रम में टप्पू के पापा कौन हैं? A. तारक मेहता, B. जेठालाल, C. हाथी भाई, D. चंपकलाल….और इसके उत्तर में प्रतिभागी कहता है ऑप्शन ए यानी तारक मेहता। इसके बाद अचानक से जेठालाल के पिता चंपकलाल का चौकते हुए वीडियो सामने आता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
आप सभी जानते हैं कॉमेडी के इस बेहतरीन शो में जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी निभाते हैं। और तारक मेहता का किरदार मशहूर कवि शैलेश लोढ़ा…. वहीं टप्पू का किरदार राज अनादकट निभा रहे हैं। कुछ समय पहले तक राज कार्यक्रम में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि इस मामले पर न ही मुनमुन दत्ता ने कुछ कहा और ना ही राज ने… लेकिन इन दोनों के बीच के अफेयर की अफवाहें काफी समय तक सोशल मीडिया की हेडलाइंस बनी रही थी।



