काफी इंतजार के बाद द कपिल शर्मा शो एक बार फिर टेलीविजन पर लौट रहा है। इस कार्यक्रम का इंतजार काफी समय से लोगों को था और अब ये इंतजार समाप्त होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगले महीने तक द कपिल शर्मा शो ऑन एयर हो जाएगा। शो कास्ट के बारे में भी बहुत सारे सवाल किए जा रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि इस कार्यक्रम में कौन-कौन नए किरदार टेलीविजन पर नजर आएंगे। लोगों की बेकरारी को कम करने के लिए शो मेकर्स ने कार्यक्रम का टीजर भी लॉन्च कर दिया है।
View this post on Instagram
यह वीडियो कपिल शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में शो की कास्ट अंगुलियों से ‘विक्ट्री’ साइन बनाते हुए अपनी सीट कंफर्म होने की बात कह रही है। सीट कंफर्म कहते हुए सारी कास्ट बहुत खुश नजर आ रही है। कपिल शर्मा भी अपनी सीट कंफर्म होने की बात कह रहे हैं। फिर कपिल कहते हैं कि, ‘हम सबकी शो पर सीट कंफर्म हो चुकी है, क्योंकि हम सभी ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं।अब आप लोग भी जल्द से जल्द अपने दोनों डोज लीजिए और हमारे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनिये। आप सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा एक बेहतरीन हास्य कलाकार हैं। वह जब बोलना शुरू करते हैं तो लोग अपने आपको हंसने से रोक नहीं पाते। फरवरी में उनका कार्यक्रम द कपिल शर्मा शो अचानक बंद हो गया था जिसके कारण उनके फैंस काफी निराश हुए थे। लेकिन अब यह सूचना मिली है कि अगले महीने तक उनका यह शो दोबारा ऑन एयर हो जाएगा। क्योंकि दोबारा शुरू होने की खबर कपिल शर्मा के फैंस को काफी खुश कर रही है।



