उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने में प्रदेश में गुंडागर्दी करने वालों को सख्त चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि युवा ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे उन्हें नुकसान हो। उन्होंने यह भी कहा है कि जिसको अपनी संपत्ति जप्त करानी हो वह गलत काम कर सकता है। सीएम के इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो चुकी है तमाम विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री के इस बयान के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है।
प्रदेश के युवाओं से मेरी अपील है कि वह किसी के बहकावे में न आएं।
आज कोई गलत नहीं कर सकता है। जिसको अपनी प्रॉपर्टी जब्त करवानी हो, वह गलत कार्य करे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 21, 2021
आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में 130 नव नियुक्त आबकारी निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इन आबकारी निरीक्षकों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली के कारण सरकारी विभागों में चयन की प्रक्रिया अब समय से पूर्ण हो रही है। आबकारी एक अत्यन्त महत्वपूर्ण विभाग है, जो मादक वस्तुओं के अवैध व्यापार को रोकने के साथ-साथ राजस्व अर्जित कर प्रदेश के संसाधनों एवं विकास के कार्यों में सराहनीय योगदान करता है। विभागीय कार्य-कलापों में पारदर्शिता लाने एवं प्रदेश में उद्योगों को सहज एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ईज आफ डूइंग बिजनेस के अन्तर्गत विभाग द्वारा शीरा एवं अल्कोहल के उठान एवं वितरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया को आनलाइन कर दिया गया है। सरकार रोजगार के अवसर सृजित करने के लिये लगातार कदम उठा रही है, जिसके क्रम में प्रदेश में कई नई डिस्टलरियां, सैनिटाइजर इकाईयॉं एवं माइक्रो ब्रिवरीज स्थापित की गयी है।
रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के कर राजस्व में आबकारी विभाग का दूसरा स्थान है, जो सरकार की पारदर्शी एवं निष्पक्ष नीति के कारण सम्भव हुआ है। देश में शीरा एवं अल्कोहल के उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान रखता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश भारत सरकार की कच्चे पेट्रोलियम पदाथों पर निर्भरता कम करने एवं गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य के भुगतान की व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पेट्रोल में एथनाल मिश्रित किये जाने में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। एथनाल की आपूर्ति करने वाले प्रदेशों में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। आबकारी मंत्री द्वारा नवनियुक्त आबकारी निरीक्षकों को शासकीय सेवा में आने की बधाई देते हुए उनसे यह अपेक्षा की गयी कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और कभी भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे कि प्रदेश सरकार एवं आबकारी विभाग की छवि धूमिल हो।



