साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 22 जून, 1974 को चेन्नई में हुआ था। आज विजय अपनी फैमिली और फैंस के साथ अपना 47वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। विजय ने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वो एक अभिनेता होने के साथ-साथ डांसर और सिंगर भी हैं। विजय ने अभी तक करीब 64 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तमिल फिल्मों के अलावा कई अन्य फिल्में भी की है। उन्हें इनकम के आधार पर फोर्ब्स के 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में भी जगह मिल चुकी है।
नई फिल्म का पोस्टर किया लॉन्च
ठीक अपने जन्मदिन से एक दिन पहले विजय ने अपने फैंस को सरप्राइज्ड कर दिया। अपनी नई फिल्म “बीस्ट” का पोस्टर लांच करके। इस फिल्म को लेके फैंस काफी उत्साहित दिख रहे है, राइफल पकड़े हुए इस बोल्ड अवतार में विजय बेहद हैंडसम लग रहे हैं। चलिए आज हम आपको विजय की आय से लेकर उनकी प्रापर्टी तक के बारे में बताते हैं।
#BeastSecondLook pic.twitter.com/L3yEgAXuX5
— Vijay (@actorvijay) June 21, 2021
फीस के मामले में रजनीकांत को भी पीछे छोड़ा
विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री के हाई पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। वह एक फिल्म के लिए काफी ज्यादा फिस चार्ज करते हैं। विजय को फिल्म ‘बीस्ट’ (थालापति 65) के लिए, उन्हें 100 करोड़ में साइन किया गया। खबरों की मानें तो उन्होंने फीस के मामले में सुपरस्टार रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने फिल्म ‘दरबार’ के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये चार्ज किए।
सालाना आय
थालापति विजय फिल्मों के अलावा कई बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन भी करते हैं। खबरों की मानें तो वह फिल्मों से अगल हर साल विज्ञापनों से करीब 10 करोड़ कमाते हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक विजय की सालाना आय 2019 से 100-120 करोड़ के आस-पास हैं। इनमें फिल्मों से लेकर विज्ञापनों से होने वाली आय शामिल है।
आलीशान बंगला
विजय का चेन्नई में एक आलीशान बंगला है। उनके इस घर में सारी सुख सुविधाओं मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, विजय की कुल संपत्ति 56 मिलियन डॉलर यानी करीब 410 करोड़ रुपये है। बता दें कि उन्होंने साल 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की। कपल के एक बेटा और एक बेटी हैं।



