वेलेंटाइन डे पर कंगना का देश को खास संदेश, इन्हें बताया असाधारण प्रेम का प्रतीक

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती है, जिसकी वजह से उन्हें कभी कभी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है. इसी बीच आज अभिनेत्री ने वैलेंटाइन डे पर भी एक ट्वीट किया है, जिसकी वजह से काफी तारीफ हो रही है। साथ ही उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

0
523

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने ट्वीट के कारण में हमेशा चर्चा में बनी रहती है । इसी बीच आज वैलेंटाइन के अवसर पर भी कंगना ने एक ट्वीट किया है, जो काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। दरअसल एक संत नाम के यूजर ने ट्विटर पर वैलेंटाइन को लेकर कुछ प्रतिक्रिया शेयर की थी । जिसके बाद कंगना ने भी इस पर ट्वीट करते हुए भगवान राम को प्रेम का असाधारण प्रतीक बताया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंगना ने भगवान राम को समर्पित करते हुए ट्वीट में लिखा – भगवान श्रीराम असाधारण प्रेम के प्रतीक हैं। उन्होंने सीता से सिर्फ एक विवाह का वादा किया था। मां सीता के लिए उन्होंने पूरी दुनिया एक कर दी थी और जब वक्त आया तो उन्होंने कर्तव्य निभाने के लिए अपने प्रेम का भी बलिदान कर दिया और एक संत का जीवन बिताया। सच्चे प्यार का मतलब आसक्ति नहीं बल्कि आध्यात्मिक विकास है। कंगना के ट्वीट का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसके विरोध में भी आ गए हैं। हालांकि वैलेंटाइन डे हमेशा से विरोध और समर्थन का विषय बनते रहता है।

हम आपको बता दें कंगना हमेशा अपने ट्वीट के लिए जानी जाती है। अभी पिछले कुछ दिनों से एक किसान आंदोलन पर ट्वीट करके सुर्खिया बटोर रही है, जिसकी वजह से उनका पंजाबी एक्टर दलजीत दोसांझ से भी सोशल मीडिया पर काफी बार झगड़ा हो चुका है और वह दोनों एक दूसरे को काफी खरी-खोटी सुना चुके हैं। वही कंगना लगातार केंद्र सरकार से ट्विटर पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here