रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया राहुल गांधी को जवाब, कहा, “हम खेती के बारे में राहुल गांधी से ज्यादा जानते हैं”

लगातार कांग्रेस द्वारा भारत सरकार पर जवानी छोड़े जा रहे हैं। इन सवालों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मैं किसान के घर में पैदा हुआ हूं, इसीलिए मैं खेती के बारे में राहुल गांधी से ज्यादा जानता हूं। प्रधानमंत्री मोदी जी गरीब के घर में पैदा हुए हैं।

0
416
चित्र साभार: ट्विटर @ANI

किसान आंदोलन को लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस की ओर से प्रतिदिन कोई न कोई ऐसा बयान आता है जिसमें भारत सरकार को गुनहगार बताने की कोशिश की जाती है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारत के रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते हुए कहा है, “मेरा जन्म किसान परिवार में हुआ है,इसीलिए मैं कृषि के बारे में राहुल गांधी से ज्यादा जानता हूं। नई कृषि आधिनियमों से किसानों को फायदा होगा। लेकिन हां या ना वाली मानसिकता से बातचीत नहीं हो सकती।किसानों को हर कानून के बारे में क्लोज बाय क्लोज बात करनी चाहिए।प्रधानमंत्री मोदी का जन्म भी एक गरीब परिवार में हुआ है। किसानों का जो दर्द है वह हमारा भी दर्द है।”

राजनाथ सिंह ने कहा,”राहुल गांधी उम्र में मुझसे छोटे हैं, मैंने किसान मां की कोख से जन्म लिया है।मैं खेती के बारे में उनसे ज्यादा जानता हूं। इससे ज्यादा कुछ भी कहने की आवश्यकता नहीं है। कुछ लोग किसानों के मन में भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं। पंजाब में कम्युनिकेशन टॉवर्स को गिरा देना गलत है। सिखों के बलिदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एन आई को दिए हुए अपने इंटरव्यू में कहा, “सरहद पर तनाव कंपनी करने के लिए चीन से लगातार बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। अगले दौर की बातचीत भी फिर किसी वक्त हो सकती है। इन हालातों में हम वहां से सैन्य शक्ति को घटा सकते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here