आध्यात्मिक पर्यटन नगरी के रूप में अयोध्या को विकसित करेंगे CM योगी, सीएम आवास पर हुई बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अयोध्या के विकास के लिए बैठक आयोजित किया। उन्होंने अयोध्या को आध्यात्मिक पर्यटक नगरी के रूप में विकसित करने पर ज़ोर दिया है। जल्द ही योगी आदित्यनाथ अयोध्या को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में करेंगे विकसित।

0
301

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को अध्यात्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने का बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने अयोध्या के विकास के लिए आज 11:30 बजे बैठक भी आयोजित किया,बैठक बाद अब अयोध्या के समग्र विकास पर मंथन शुरू हो गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में रखा और अयोध्या के विकास से संबंधित प्रेजेंटेशन देखकर, इसे विकसित करने पर राय मशवरा किया। योगी आदित्यनाथ जी के साथ बैठक में पर्यटन मंत्री के साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

यहां बैठक पूरे 1 घंटे तक चली, जिसमें प्रेजेंटेशन अधिकारी ने अयोध्या का पूरा प्रेजेंटेशन सीएम योगी और अन्य अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया और कैसी अयोध्या को आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए उसका भी प्रेजेंटेशन अधिकारी ने सबके सामने रखा। बैठक के बाद इसका पूरा प्लान सरकार कर लिया गया है और दिन- प्रतिदिन इस कार्य की समीक्षा भी की जा जारी रहेगी। साथ ही अयोध्या को धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए हाल ही में इसे कई ग्राम समाज की जमीनों के साथ शामिल करके इसका सीमा विस्तार भी कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here