तारक मेहता का उल्टा चश्मा बना नंबर वन शो, 2020 में याहू पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया, जानें पूरी लिस्ट

खत्म होने वाला है इसी बीच खबर आ रही है सब चैनल पर कई सालों से आने वाला तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2020 में याहू पर सर्च करने वाला नंबर वन शो बन गया है। इस कार्यक्रम ने बिग बॉस तथा मिर्जापुर को भी पीछे छोड़ दिया है।

0
673

क्या आप जानते हैं कि 2020 में याहू पर सबसे ज्यादा किस कार्यक्रम को सर्च किया गया है? अगर नहीं जानते तो जान लीजिए? इस बार मिर्जापुर या बिग बॉस को सबसे ज्यादा सर्च नहीं किया गया बल्कि सब टीवी पर आने वाले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है! हम आपको बता दें 2020 की कोई भी फिल्म तारक मेहता का उल्टा चश्मा कार्यक्रम के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई।

आइए जानते हैं पूरी लिस्ट के बारे में:

  1. तारक मेहता का उल्टा चश्मा कार्यक्रम 2020 में नंबर वन बना रहा। इस कार्यक्रम के दर्शकों के मन में अब यह सवाल है कि कार्यक्रम की आन बान शान दयाबेन इस कार्यक्रम में कब आएंगी?
  2. महाभारत कार्यक्रम को भी 2020 में बहुत अधिक देखा गया है। लॉकडाउन के बीच में भारत के दर्शकों ने महाभारत कार्यक्रम को बहुत ज्यादा पसंद किया।
  3. वही आप सभी जानते हैं रामायण को देखने वाले दर्शकों की संख्या भी इस लॉकडाउन में काफी बढ़ गई थी और रामायण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
  4. कपिल शर्मा शो को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है, दर्शकों ने अपने खाली समय का उपयोग कपिल शर्मा के शो को देखकर भी किया।
  5. मिर्जापुर वेब सीरीज भी इस साल लोगों को काफी पसंद आई और इस वर्ष इस का दूसरा सीजन भी आ चुका है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। अब देखना यह है कि तीसरे सीजन में ऐसा क्या होगा जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करे।
  6. बिग बॉस कार्यक्रम को भी बहुत सारे लोगों ने इस बार देखा है। इस कार्यक्रम को सलमान खान के द्वारा होस्ट किया जाता है और इस कार्यक्रम में बहुत सारे लोग एक घर में बंद होते हैं और आपस में लड़ते रहते हैं। इसी से देश के लोगों का मनोरंजन होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here