प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को देश के 8 सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह तथा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कोरोना की वैक्सीन का विकास अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम चरण में है हालांकि अभी भी हमारे पास कुछ सवालों के निश्चित उत्तर नहीं है। हालांकि हम अभी संभावनाओं के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है। अंतिम रोलआउट निर्णय राज्यों के परामर्श से लिया जाएगा…”
Interaction with Chief Ministers on COVID-19. https://t.co/lw3b6vQwRc
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2020
पीएम मोदी ने कहा, “वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर कैसे लगाई जाएगी?यह भी राज्यों के साथ मिलकर तय किया जाएगा… हर राज्य के सुझाव का इसमें बहुत महत्व होगा… क्योंकि आखिरकार उनको अंदाजा है कि उनके राज्यों में यह कैसे होगा?” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री को बताया, “वे सिरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला से लगातार कांटेक्ट में है। वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन समय पर हो सके इसके लिए टास्क फोर्स भी बनाई जा रही है। इस मीटिंग के बीच में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी के बकाया पेमेंट का मुद्दा भी उठाया।
Interaction with Chief Ministers on COVID-19. https://t.co/lw3b6vQwRc
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2020



